(चंडीगढ़,हरियाणा)08सितंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डेटा सिम खरीदने को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन टैबलेट के लिए आवश्यक डेटा सिम की खरीद की जाएगी, ताकि विद्यार्थी डिजिटल संसाधनों और ऑनलाइन शिक्षा का प्रभावी ढंग से लाभ उठा सकें।(साभार सू वि)
