(करनाल, हरियाणा)02सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राज्य वित्त समिति की बैठक में करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फेज-II विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
₹404.95 करोड़ के प्रस्तावित विस्तार से अस्पताल की क्षमता 600 से बढ़कर करीब 1100 बेड होगी और एमबीबीएस सीटों को 120 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव है। ट्रॉमा सेंटर, बर्न यूनिट, आईसीयू, आईसीसीयू, नेफ्रोलॉजी और न्यूरो सर्जरी जैसी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा।(साभार सू वि)
