“She is Changemaker” कार्यक्रम में सीएम सैनी का प्रतिभाग

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)08सितंबर,2026

फरीदाबाद में आयोजित ‘She is Changemaker’ कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर देश के 22 से अधिक राज्यों से पहुंचीं महिला विधायकों का हरियाणा की धरती पर स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान महिला विधायकों ने नई पहलों के साथ-साथ विधायी कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के नए तरीकों को भी जाना और सीखा। कार्यक्रम में साझा हुए विचार केवल सभागार तक सीमित न रहें, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। जब इस अनुभव का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा, तभी ‘She is a Changemaker’ का संदेश वास्तव में साकार होगा।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *