मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण विषयक कार्ययोजना तय

National

(नई दिल्ली)11सितंबर,2026

आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें अन्य सहयोगियों के साथ,दिल्ली महिला आयोग के सदस्यों ने प्रतिभाग किया ‌। उक्त बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर कार्ययोजना तय की गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया कि

  • स्कूलों में POCSO जागरूकता अभियान को और व्यापक किया जाएगा।
  • 13-14 वर्ष की बेटियों, विशेषकर वंचित वर्गों की बालिकाओं तक निःशुल्क HPV vaccination की जानकारी और पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
  • कॉलेजों में छात्राओं के लिए Cyber Crime awareness ड्राइव चलाया जाएगा।
  • आयोग One Stop Centres और निराश्रित महिला देखभाल संस्थानों के नियमित दौरे बढ़ाएगा।
  • घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, यौन शोषण और उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए online complaint system को और मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आयोग शिकायतों का समाधान देने के साथ महिलाओं तक सक्रिय रूप से पहुंचे और नारी सशक्तिकरण के मिशन को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने वाली मजबूत व्यवस्था बने। बैठक में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता जी सहित आयोग के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *