(नई दिल्ली) 27जून,2024.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने भारत में अपनी 37 प्रयोगशालाओं में ‘एक सप्ताह एक विषय (ओडब्ल्यूओटी)’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेलवी की उपस्थिति में एक सप्ताह एक विषय (ओडब्ल्यूओटी) अभियान का उद्घाटन किया।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) उत्पादों का शुभारंभ, सम्झौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर और 12 विषयगत प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ-साथ एक सप्ताह एक विषय (ओडब्ल्यूओटी) अभियान के प्रतीक चिन्ह का भी अनावरण किया। एक सप्ताह एक विषय (ओडब्ल्यूओटी) एक पहल है जिसका उद्देश्य अपनी कई प्रयोगशालाओं में व्यापक विषयगत अनुसंधान और नवाचारों को प्रदर्शित करना है। यह कार्यक्रम भारत में वैज्ञानिक और औद्योगिक प्रगति में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के विभिन्न योगदान को प्रदर्शित करने और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के साथ जुड़ने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।(साभार PIB)