(लखनऊ,UP)12सितंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित 5वें गोमती पुस्तक महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘Exam Warriors’ भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पुस्तक महोत्सव 9 दिनों तक हजारों युवाओं एवं विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं रोचक पुस्तकों से परिचित होने के साथ ही पठन-पाठन के प्रति अपनी रुचि को और समृद्ध कर सकेंगे।(साभार सू वि)
