(चंडीगढ़,हरियाणा)12सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य प्रगति पोर्टल की समीक्षा की। मुख्यमंत्री सैनी ने आज चंडीगढ़ में ‘स्टेट प्रगति पोर्टल’ के तहत चल रही ₹75 करोड़ से अधिक लागत वाली 11 विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और निर्देश दिए। इस दौरान नागरिक उड्डयन, ऊर्जा एवं HSIIDC से जुड़े कार्यों का जायजा लेते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वर्ण जयंती इंटीग्रेटेड एविएशन हब, हिसार के फेज-2, एयरपोर्ट से फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ाने, IMC में एयरस्पेस, आर्मी कॉरिडोर एवं मेडिकल क्षेत्र के लिए प्रावधान तथा MRO गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई साथ ही ऊर्जा विभाग की प्रमुख योजनाओं और किसानों से जुड़े विद्युत कार्यों की प्रगति भी देखी।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि प्रदेश के हर परिवारजन तक विकास, रोजगार, निवेश और बेहतर सुविधाओं के नए अवसर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।(साभार सू वि)
