दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की आशा वर्कर्स के मानदेय में वृद्धि

National

(नई दिल्ली)16सितंबर,2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दिल्ली की हमारी आशा वर्कर्स घर-घर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल हो, बच्चों का टीकाकरण हो या परिवारों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना, वे हर मोर्चे पर समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बताया कि आज की कैबिनेट बैठक में हमारी सरकार ने उनके निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को ₹3,000 से बढ़ाकर ₹6,000 करने का निर्णय लिया है। दिल्ली की 6,725 आशा वर्कर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि आप सभी दीदियों के परिश्रम, सेवा और समर्पण को हमारा प्रणाम। आपके सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *