तकनीकी दक्षता में डाहर चीनी मिल “सर्वश्रेष्ठ” घोषित

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)22सितंबर,2026

चीनी मिल के तकनीकी दक्षता में सर्वश्रेष्ठता के कारण हरियाणा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।पानीपत सहकारी चीनी मिल डाहर को वर्ष 2025-26 के पेराई सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता का प्रथम पुरस्कार मिला।

नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डा. अरविन्द शर्मा, उपायुक्त एवं पानीपत सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के हाथों यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *