14 जिलाधिकारी सहित,उप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Uttar Pradesh

(लखनऊ, UP )22सितंबर ,2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी आईएएस अफसरों के तबादले के सिलसिला जारी रखा। 14 जिलों के जिलाधिकारी समेत 34 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस व हमीरपुर जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है। पीसीएस से आईएएस बनने वाले अधिकारियों को भी तैनाती दे दी गई है।

अनुनय झा डीएम हरदोई से डीएम मुरादाबाद, राहुल पांडेय विशेष सचिव राज्य कर से डीएम हरदोई, एम अरुन्मोली उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण व संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा से डीएम एटा, संजय चौहान डीएम अमेठी से डीएम कुशीनगर बनाए गए हैं। महेंद्र तंवर डीएम कुशीनगर से डीएम कानपुर नगर, अनुज मलिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से डीएम संतकबीरनगर, आलोक कुमार डीएम संतकबीरनगर से डीएम पीलीभीत बनाए गए हैं।

ज्ञानेंद्र सिंह डीएम पीलीभीत से डीएम बलिया, शशांक चौधरी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा से डीएम अमेठी, दिव्यांशु पटेल नगर आयुक्त मुरादाबाद से डीएम बागपत बनाए गए हैं। प्रभास कुमार विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति व संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम ग्रामीण से डीएम महोबा, उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण, प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम से डीएम बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल विशेष सचिव विकास से डीएम हाथरस और अशोक कुमार विशेष सचिव सिंचाई जल संसाधन एवं परती भूमि विकास, विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार से डीएम हमीरपुर बनाए गए हैं।

हिमांशु कौशिक प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन से नगर आयुक्त मुरादाबाद, विजय कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया से मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर, संतोष बहादुर सिंह एडीएम (प्रशासन) से मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी बनाए गए हैं। विशाल कुमार मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण, विजय कुमार विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक महाप्रबंधक यूपीडेस्को से उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण व संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा बनाए गए हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *