(लखनऊ,UP)23सितंबर,2026
“भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के शुभारंभ हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री Murlidhar Mohol जी के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के ई-पोर्टल, किसानों को उर्वरक एवं बीज की सहज, सुव्यवस्थित व समय पर उपलब्धता हेतु ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ और उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC का शुभारंभ किया। भारत टैक्सी एवं विभिन्न संस्थाओं के मध्य MoU का आदान-प्रदान भी हुआ।
साथ ही, भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र का वितरण कर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन तथा माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन आज भारत की समृद्धि का प्रतीक बन रहा है।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाईयां दीं। (साभार एजेंसी)
