(चंडीगढ़,हरियाणा)24सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सतर्क हरियाणा ऐप लांच किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक प्रभावी एवं जन-केंद्रित बनाने की दिशा में आज ‘सतर्क-हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था हर नागरिक का अधिकार है। इस ऐप के माध्यम से प्रदेश के परिवारजन भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत एवं सूचना सीधे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा तक पहुंचा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में प्रदेश के हर नागरिक का सहयोग जरूरी है।(साभार सोशल मीडिया)
