(पटना,बिहार) 29सितंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फुलवारीशरीफ के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उनकी पढ़ाई एवं गतिविधियों की जानकारी ली और केंद्र पर मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। सेविका, सहायिका एवं आशा दीदी को सम्मानित किया तथा “सुपोषित बचपन की रसोई” पुस्तिका का विमोचन किया।(साभार सू वि)
