(नई दिल्ली) 02अक्टूबर,2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर आजादपुर में स्वच्छता अभियान से जुड़कर श्रमदान किया।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि 12 वर्ष पूर्व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज जन-जन का संकल्प और देशव्यापी जनआंदोलन बन चुका है। इस अभियान ने स्वच्छता को केवल व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य और जीवन के संस्कार के रूप में स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि आइए, स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और जनभागीदारी से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और स्वच्छ दिल्ली के संकल्प को और मजबूत करें।
इस अवसर पर विधायक श्री राजकुमार भाटिया जी, उत्तरी जोन वार्ड समिति अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह राठौर जी, निगम पार्षद श्री मुकेश गोयल, श्री सुमन शर्मा, श्री अजय खटाना सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। (साभार सोशल मीडिया)
