(चंडीगढ़,हरियाणा)05अक्टूबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार कारीगरों भरपूर अवसर दिलाने और उनके उत्पादों को विपणन के लिए व्यापक एवं बेहतर अवसर दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।इसी के क्रम में हरियाणा के स्थानीय उत्पादों, एमएसएमई और कारीगरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए, राज्य सरकार ‘भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026’ में राज्य की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास रहेगा।
सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि 14 से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में लगने वाले इस प्रतिष्ठित व्यापार मेले में राज्य के एमएसएमई, कारीगरों और राज्य में निर्मित विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।
