(चंडीगढ़,हरियाणा)15सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि,आज किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वर्षों से लंबित इस परियोजना को संवाद, सहयोग और सहमति के माध्यम से आगे बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का विशेष रूप से धन्यवाद। उनकी पहल और सक्रिय प्रयासों से वर्षों से लंबित इस विषय पर राज्यों के बीच सहमति बनाने का रास्ता साफ हुआ।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल का आभार, जिन्होंने लगातार राज्यों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए इस परियोजना को गति दी। यमुना में हरियाणा के पानी का हिस्सा 48 प्रतिशत है, इसलिए यमुना में पानी की उपलब्धता बढ़ाने पर हमें फ़ायदा होगा। रेणुका जी और लखवार की परियोजनाएं पहले से ही निर्माणाधीन हैं, जल्द ही किशाऊ परियोजना पर भी काम शुरू होगा।
इन सभी परियोजनाओं से हरियाणा के पानी का शेयर लगभग 1143 MCM होगा। इन तीनों परियोजनाओं से कुल 2676 क्युसिक पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिसमें हरियाणा का हिस्सा 1280 क्युसिक होगा। यह पानी हमारे प्रदेश की वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों की जल आवश्यकताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।(साभार सोशल मीडिया)
