सीएम सैनी द्वारा “अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना” की समीक्षा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)10अक्टूबर,2026

दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र परिवारों को बिना देरी और बिना बिचौलियों के आर्थिक सहायता मिले। आवेदन से भुगतान तक ट्रैकिंग, सीधे बैंक खातों में रियल टाइम भुगतान और आवेदन पर आपत्ति या अस्वीकृति की स्थिति में आवेदकों को फोन कर कारण बताना सुनिश्चित किया जाए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दयालु योजना को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर प्रोएक्टिव मोड में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाया जा सके(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *