11 सितंबर को होंगे सभी बार एसोसिएशनों के चुनाव

Hariyana

(हिसार,हरियाणा)12जून,2026

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की एडहॉक एग्जीक्यूटिव और एडहॉक इलेक्शन कमेटियों की बैठक में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशनों के चुनाव 11 सितंबर को कराने का निर्णय लिया गया।

काउंसिल ने स्पष्ट किया कि पूर्व चुनाव कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है और नए कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव होंगे। निर्धारित कार्यक्रम से हटकर कराई गई या प्रस्तावित किसी भी चुनाव प्रक्रिया को शून्य और अवैध माना जाएगा। सभी बार एसोसिएशनों को तय समयसीमा में मतदाता सूची, सदस्यता शुल्क और अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *