हरियाणा मंत्रिमंडल द्वारा पीएम मोदी को धन्यवाद ज्ञापन

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)11अक्टूबर,2026

सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा मंत्रिमंडल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया है।पीएम मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाना, उनके राष्ट्र समर्पित नेतृत्व के प्रति हरियाणा की जनता की कृतज्ञता का प्रतीक है।

सीएम सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हरियाणा को 86 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि मोदी जी की प्रेरणा से हरियाणा ने सभी 24 फसलों की MSP पर खरीद की व्यवस्था अपनाई और जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना का शुभारंभ हुआ।

सीएम ने कहा कि विकसित हरियाणा 2047 के लक्ष्य में हरियाणा अग्रणी योगदान दे,यही हमारा प्रण है।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *