सीएम द्वारा मेट्रो रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

Bihar

(पटना,बिहार)11अक्टूबर ,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज नेहरू पथ पर पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इनकम टैक्स गोलंबर, हाई कोर्ट चौराहा एवं हनुमान मंदिर के समीप निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने तथा नेहरू पथ पर जे०डी० विमेंस कॉलेज और हाई कोर्ट चौराहा-बिहार म्यूजियम के पास दो फुट ओवरब्रिज बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, आम लोगों को कम से कम असुविधा हो यह सुनिश्चित करने तथा बेहतर समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *