गीता जयंती से पहले हरियाणा सरकार का डिजिटल कदम

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)29अक्टूबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि गीता की जन्मभूमि कुरुक्षेत्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई तकनीक के जरिए विश्वभर तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 83वीं प्रबंधक मंडल बैठक में भाग लिया। बैठक में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 के लिए डिजिटल निमंत्रण पत्र जारी किया और ‘कुरुक्षेत्र सारथी’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया।

सीएम सैनी ने कहा कि इन दोनों पहलों से कुरुक्षेत्र की महिमा और गीता के संदेश को देश-विदेश के हर कोने तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। सारथी ऐप के माध्यम से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को महोत्सव के कार्यक्रम, कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थल और अन्य सुविधाओं की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी( साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *