(कोटा,राजस्थान)30अक्टूबर,2026
कोटा में आज आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर किया।
मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कहा कि जो कांग्रेस आज लोकतंत्र की दुहाई दे रही है, उसका पूरा इतिहास ही लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन और संवैधानिक मर्यादाओं के उल्लंघन से भरा हुआ है। यह वही कांग्रेस है जिसने देश पर आपातकाल का काला अध्याय थोपा था, प्रेस की स्वतंत्रता छीनी थी, नेताओं को जेल में डाला था और संविधान को अपने परिवार की जागीर समझ लिया था। देश ने कांग्रेस की स्वार्थपरक राजनीति के दुष्परिणाम भुगते हैं और आज भी भुगत रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी जनता सब देख रही है। कांग्रेस किस प्रकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम कर, झूठ और भ्रम फैलाकर अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के लिए लोकतंत्र का अर्थ केवल सत्ता प्राप्ति है, जबकि भाजपा के लिए लोकतंत्र जनआकांक्षाओं, संवैधानिक मर्यादाओं और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
लोकतंत्र केवल नारा नहीं, जिम्मेदारी है। और यह जिम्मेदारी भाजपा निभा रही है। कांग्रेस अराजकता फैलाकर देश को फिर से अस्थिर करना चाहती है, लेकिन राजस्थान की जागरूक जनता और देश की जनता अब उसके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
