यूपी में 11 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)30अक्टूबर,2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और विशेष कार्याधिकारी स्तर के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

नई तैनाती इस प्रकार है –

राज बहादुर अब तक हाथरस में उपजिलाधिकारी के पद पर थे, अब उन्हें बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।

संजय कुमार यादव को लखनऊ में उपजिलाधिकारी के पद से हटाकर नगर निगम लखनऊ में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फतेहपुर जिले में बड़े बदलाव किए गए हैं। दुर्गेस यादव को फतेहपुर से राहत आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के पद पर भेजा गया है, जबकि शशि कुमार को राहत आयुक्त कार्यालय से फतेहपुर में उपजिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मथुरा में तैनात सुशील कुमार सिंह को भी फतेहपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

पीलीभीत जिले में भी कई बदलाव हुए हैं। हेमन्त कुमार चौधरी को पीलीभीत से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है और मांधाता प्रताप सिंह को उसी प्राधिकरण से पीलीभीत में उपजिलाधिकारी के पद पर लाया गया है। इसके अलावा मयंक गोस्वामी को पीलीभीत से चकबंदी मुख्यालय लखनऊ में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) बनाया गया है, जबकि अजय कुमार को चकबंदी मुख्यालय से पीलीभीत में उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

रायबरेली और चीनी मिल संघ से जुड़े दो अधिकारियों में भी अदला-बदली हुई है। अमित कुमार-2 को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के पद से रायबरेली में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है, जबकि अशोक कुमार गुप्ता को रायबरेली से चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के पद पर भेजा गया है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *