सीएम रेखा गुप्ता ने नवीनीकृत जन सुविधा परिसर का किया लोकार्पण

Dehli / NCR

(नई दिल्ली)31अक्टूबर,2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की AO सेवा बस्ती में नवीनीकृत जन सुविधा परिसर का लोकार्पण किया। लंबे समय से खस्ताहाल पड़े इस परिसर का कायाकल्प कर वहां स्वच्छ शौचालय, स्नानगृह सहित अन्य आवश्यक जन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि दिल्ली की प्रत्येक बस्ती तक स्वच्छता, बेहतर जन सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पहुंचें। बस्तियों में रहने वाले लोगों को गरिमापूर्ण जीवन मिले, इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित दिल्ली के संकल्प के तहत झुग्गी-बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता है। स्वच्छ और सुरक्षित जन सुविधा परिसर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से राहत लेकर आएगा।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *