नासिक सिंहस्थ कुंभ,6,233 जनजातीय श्रद्धालुओं ने महा गोदा आरती कर,रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Maharashtra

(नासिक,महाराष्ट्र)01नवंबर,2026

नासिक के सिंहस्थ कुंभपर्व के शुभारंभ अवसर पर रामकुंड पर आयोजित महा गोदा आरती में करीब 6,233 जनजातीय श्रद्धालुओं ने सामूहिक सहभागिता की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में 650 गांवों से आए महिला-पुरुषों ने आरती की। इस दौरान गोदावरी और स्थानीय जलस्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। आयोजन में विश्व कीर्तिमान बनने का दावा किया गया।

6,233 श्रद्धालुओं की महा गोदा आरती से गूंजा रामकुंड
नासिक, सिंहस्थ कुंभपर्व के शुभारंभ अवसर पर नासिक के रामकुंड पर आयोजित भव्य महा गोदा आरती में करीब 6,233 जनजातीय श्रद्धालुओं ने सामूहिक सहभागिता कर विश्व कीर्तिमान बनाने का दावा किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में जिले के 650 गांवों से आए महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मंत्रोच्चार, शंखनाद और आरती की ज्योतियों से गोदातट भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, कुंभमंत्री गिरीश महाजन सहित कई मंत्री और संत-महंत उपस्थित थे। धार्मिक अनुष्ठान के साथ गोदावरी नदी और स्थानीय जलस्रोतों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

650 गांवों से पहुंचे जनजातीय श्रद्धालु
आयोजन में नासिक जिले के 650 गांवों की सहभागिता रही। प्रत्येक गांव से छह पुरुष और चार महिलाओं को शामिल करने की योजना थी। कुल करीब 6,233 श्रद्धालु रामकुंड पहुंचे। निफाड, त्र्यंबकेश्वर, दिंडोरी, सुरगाणा और हरसूल सहित विभिन्न क्षेत्रों के गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रामकुंड पर सामूहिक आरती के बाद सभी 650 गांवों में भी महा गोदा आरती आयोजित करने का संकल्प लिया गया। इसके जरिए धार्मिक आयोजन को गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल की गई।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केटीएचएम महाविद्यालय में भोजन और कपड़े बदलने की विशेष व्यवस्था की गई थी। रामतीर्थ गोदावरी सेवा समिति ने आयोजन का संयोजन किया।

जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश
महा गोदा आरती के माध्यम से गोदावरी नदी के साथ स्थानीय नदियों, नालों, तालाबों और पारंपरिक जलस्रोतों को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। जल प्रदूषण रोकने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जनजागृति बढ़ाना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।

आयोजकों ने धार्मिक आस्था को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जलस्रोतों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी विकसित करने पर जोर दिया।

सिंहस्थ की स्मृति में विशेष डाक टिकट
सिंहस्थ महाकुंभ 2027 के अवसर पर नासिक और त्र्यंबकेश्वर की धार्मिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए रामकुंड और कुशावर्त तीर्थ पर आधारित विशेष डाक टिकट तैयार किए गए हैं। भारतीय डाक विभाग की माय स्टैम्प योजना के तहत बनाए गए इन टिकटों का 31 अक्टूबर को सिंहस्थ ध्वजारोहण समारोह के अवसर पर अनावरण किया गया।

वैष्णव और शैव परंपरा की झलक
रामकुंड और कुशावर्त तीर्थ सिंहस्थ महाकुंभ के दो प्रमुख धार्मिक केंद्र हैं। रामकुंड का संबंध वैष्णव परंपरा से, जबकि कुशावर्त तीर्थ का संबंध शैव परंपरा से है। इन दोनों तीर्थस्थलों के महत्व को देखते हुए डाक टिकटों के लिए इनका चयन किया गया। इनके माध्यम से सिंहस्थ की आध्यात्मिक परंपरा और नासिक -त्र्यंबकेश्वर की सांस्कृतिक विरासत को देशभर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। (साभार एजेंसी)
सिंहस्थ कुंभ,महा गोदा आरती, विश्व कीर्तिमान-राष्ट्रपति की मौजूदगी में लिया जल संरक्षण का संकल्प

(नासिक,महाराष्ट्र)01नवंबर,2026

नासिक में आयोजित सिंहस्थ कुंभपर्व के शुभारंभ अवसर पर नासिक के ऐतिहासिक रामकुंड पर आयोजित महा गोदा आरती में करीब 6,233 जनजातीय श्रद्धालुओं ने सामूहिक सहभागिता कर भक्तिमय माहौल बना दिया। इस भव्य आयोजन में विश्व कीर्तिमान बनने का दावा किया गया है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस आरती में जिले के 650 गांवों से आए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंत्रोच्चार, शंखनाद और सैकड़ों आरती की ज्योतियों से पूरा गोदातट जगमगा उठा। इस अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, कुंभ मंत्री गिरीश महाजन सहित कई मंत्री, संत-महंत और …
प्रदूषण पर सख्त हुआ CAQM: दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक 50% वर्क फ्रॉम होम

(नई दिल्ली ) 01 नवंबर 2026

सर्दियों में वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में सख्त एहतियाती कदम उठाए हैं।

आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली और NCR के चुनिंदा जिलों में सरकारी और निजी कार्यालयों में केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यालय आ सकेंगे। शेष 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना अनिवार्य होगा। यह आदेश दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर जिलों में लागू रहेगा। हालांकि जरूरी सेवाओं और ऐसी औद्योगिक इकाइयों को इससे छूट दी गई है, जहां घर से काम करना संभव नहीं है।

बाहरी निर्माण और तोड़फोड़ पर प्रतिबंध

धूल प्रदूषण को नियंत्रित कर…
भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन कोलंबो से रवाना

(नई दिल्ली )01 नवंबर 2026

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी सफल बंदरगाह यात्रा पूरी करने के बाद 29 अक्टूबर 2026 को कोलंबो, श्रीलंका से रवाना हुए। इस यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच सैन्य वार्ता हुई, जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और समुद्री साझेदारी को और मजबूती मिली।

बंदरगाह पर ठहराव के दौरान प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी ने जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों के साथ श्रीलंका नौसेना के पश्चिमी नौसैनिक क्षेत्र के कमांडर से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों और समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों नौसेनाओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई।

व्यावसायिक गतिविधियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *