नदियों का पुनर्जीवन,केंद्र और बिहार सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर

Bihar

(पटना,बिहार)03नवंबर,2026

बिहार में नदियों के पुनर्जीवन और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है कि नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की उपस्थिति में बिहार सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर हुए हैं।

इस MoU के तहत “नदी संजीवनी” पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के माध्यम से बिहार की नदियों में जमी गाद को निकालकर उनकी जलधारण क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इससे नदियों का पुनर्जीवन होगा और बाढ़ की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही निकाली गई गाद का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के नव निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल जल संरक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास दोनों को एक साथ साधेगी। इससे बिहार समृद्ध होगा और विकसित भारत के लक्ष्य को गति मिलेगी।

यह योजना नदियों को जीवित करने के साथ-साथ सड़क निर्माण की लागत को भी कम करेगी।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *