गाद नीति पर केंद्र की ऐतिहासिक पहल,सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार

Bihar

(पटना,बिहार)04नवंबर,2026

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही गाद नीति की मांग को माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है।

यह निर्णय बिहार के जल प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे नदियों में जमा होने वाली गाद की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी और बाढ़ की विभीषिका को कम करने में बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह डबल इंजन सरकार की बिहार के विकास और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ सुशासन को लेकर भी पूरी तरह संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *