(जयपुर,राजस्थान)14नवंबर,2026
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पेट्रो केमिकल जोन के विकास एवं विस्तार को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जोन की प्रगति, भविष्य की योजनाओं और औद्योगिक संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोन में अधिकाधिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस पहल से औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान पेट्रो केमिकल जोन को औद्योगिक विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि जोन के माध्यम से निवेश की नई संभावनाओं को साकार किया जाएगा, ताकि प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा सकें। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। (साभार सोशल मीडिया)
