(गोरखपुर)05अगस्त,2024.
गोरखपुर जनपद के सदर तहसील क्षेत्र स्थित “ताल कंदला” में 27 एकड़ में 100 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इंटीग्रेटेड एक्वापार्क का मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने निरीक्षण किया। वहां पर मछुआ समुदाय के लिए नवीन मत्स्य पालन की तकनीकी की प्रस्तावित योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
मंत्री ने बताया कि वहां पर मत्स्य पालन रि-सर्कुलेटरी एक्याकल्वर सिस्टम, बायोफलॉक संवर्धन, इन्पांड रेसवे सिस्टम, भारतीय मेजर कार्य एवं विदेशी प्रजाति के मत्स्य बीज का उत्पादन इकाई स्थापित की जाएगी। इसके अलावा आधुनिक मत्स्य मार्केट संकुल, मत्स्य आहार उत्पादन इकाई, रंगीन मछली उत्पादन इकाई, प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास संकुल और रोगों से निदान केंद्र से संबंधित परियोजनाओं के निर्माण स्थापना के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उनके साथ बृजेश कुमार, उप निदेशक मत्स्य संतोष कुमार राम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य राहुल कुमार चौरसिया,मत्स्य विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।(साभार अ.उ. एजेंसी)