महाकुंभ में 10जनवरी,2025 को आ सकती हैं राष्ट्रपति मुर्मू, जल्द जारी हो सकता है प्रोटोकॉल

Uttar Pradesh

(लखनऊ UP)01जनवरी,2025.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से महाकुंभ में निमंत्रण मिलने के बाद 10 जनवरी,2025 को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू के प्रयागराज आने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के आगमन की माैखिक सहमति बन गई है। जल्द ही इस संबंध में प्रोटोकाॅल जारी किया जा सकता है। विदित हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को प्रयागराज महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया था।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *