लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक आबादी वाला नगर बना महाकुंभ नगर

UP / Uttarakhand

(प्रयागराजUP) 29जनवरी,2025.

मौनी अमावस्या से एक दिन पहले मंगलवार को ही महाकुंभ नगर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया। मौनी अमावस्या के दिन तो दुनिया के तीन सबसे बड़े शहरों की कुल आबादी को पार करने की उम्मीद है। देश में सबसे अधिक आबादी दिल्ली की 2.93 करोड़ है। दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। दिल्ली से अधिक जापान की राजधानी टोक्यो की आबादी 3.74 करोड़ है। वहीं मंगलवार को दिन में चार बजे तक ही 3.90 करोड़ लोग संगम स्नान कर चुके थे। इस तरह से गंगा की रेती पर 45 दिनों के लिए अस्थाई तौर पर बसाया गया महाकुंभ नगर मंगलवार को दिन में चार बजे ही दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया। मौनी अमावस्या के अवसर पर यह आंकड़ा और बढ़ गया।(साभार एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *