‘कार्यों में लापरवाही पर अफसरों की लगी क्लास..’,मंडलायुक्त बोलीं- ‘समय से काम पूरा न हुआ तो भेज दूंगी जेल’

Uttar Pradesh

(लखनऊ UP)07मार्च,2025.

राजधानी लखनऊ में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने लखनऊ-हरदोई मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। काम की रफ्तार सुस्त देखकर ठेकेदार को मई तक काम न पूरा होने पर एफआईआर कराकर जेल भेजने की चेतावनी दी। लापरवाही मिलने पर उन्होंने अफसरों की भी क्लास लगाई। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

डॉ. रोशन जैकब ने एनएचआई के अफसरों से कहा, निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मंडलायुक्त ने मलिहाबाद चौराहा (लंबाई 300 मीटर) व रहीमाबाद चौराहा (लंबाई 400 मीटर) के निर्माण का निरीक्षण भी किया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए:
यहां ठेकेदार को लोगों की संख्या व मशीनें बढ़ाने का निर्देश दिया। मई तक काम पूरा न होने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *