यूपी डीजीपी ने किए रामलला के दर्शन,रामनवमी मेले की तैयारियों को भी परखा

Uttar Pradesh

(अयोध्या UP)16मार्च,2025.

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार रविवार को अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखा। रामनवमी मेले की तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली।

श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी उन्हें दी गई। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की प्रगति जानी। रामनवमी मेला से पहले सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के प्लान की जानकारी भी उन्होंने ली।

रामनवमी मेले में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राम जन्मोत्सव पर अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। रामनवमी मेले को लेकर व्यापक स्तर पर की तैयारी की जा रही है। इस दौरान एसएसपी राजकरण नय्यर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *