उ.प्र.में मौसम ने लिया यू-टर्न,सुबह से चल रहीं ठंडी हवाएं

Uttar Pradesh

(लखनऊ UP)29मार्च,2025.

यूपी में एक बार फिर से मौसम ने यू-टर्न लिया है। शनिवार की सुबह से अवध और पूर्वांचल के जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार की आंधी रात को कई जिलों में धूल भरी हवाएं चली थीं। मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार ने मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की थी। देश के दूसरे राज्यों में हुए मौसम का बदलाव भी यहां देखने को मिल रहा है।

दो दिन पड़ी थी तीखी गर्मी
प्रदेश में बीते दो से तीन दिनों में चुभने और जलने वाली गर्मी पड़ी थी। कई जिलों में तापमान 40 के आसपास पहुंच गया था। शुक्रवार को प्रयागराज और हमीरपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया और लू जैसी स्थितियां रहीं। कई जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वाराणसी, सुल्तानपुर, अमेठी जैसे शहरों में भी उष्ण दिवस रहा और तपिश से लोग बेहाल रहे। हालांकि 30 से 40 किमी रफ्तार से चली पछुआ के असर से तीखी गर्मी और तपिश बर्दाश्त करने लायक रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को भी पछुआ की रफ्तार बनी रहेगी और पारे में थोड़ी सी गिरावट आएगी और तात्कालिक तौर पर तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी। । सोमवार से गर्मी फिर से सिर उठाएगी। अप्रैल की शुरुआत तपिश भरी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के साथ होगी।

कई राज्यों में हुए बदलाव
मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग जगहों पर तूफानी और तेज हवाएं चलीं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से 19 उड़ाने रद्द की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में इन इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार से पूर्वोत्तर असम तक निचले क्षोभमंडल में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है (साभार एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *