कोलंबो पहुंचे पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

Uttar Pradesh

(कोलंबो)05अप्रैल,2025.

प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे। कोलंबो में प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत हुआ है। शनिवार सुबह पीएम मोदी का श्रीलंका में औपचौरिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता चौक पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया और तोपों की सलामी दी गई।

पीएम मोदी को मिला श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मित्र विभूषण पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार में दिया गया धर्म चक्र साझा बौद्ध विरासत को दर्शाता है जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है। चावल के ढेरों से सजा कलश समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है। नवरत्न दोनों देशों के बीच अमूल्य और स्थायी मित्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसे शुद्ध कमल की पंखुड़ियों से घिरे ग्लोब के भीतर दर्शाया गया है। अंत में सूर्य और चंद्रमा प्राचीन अतीत से अनंत भविष्य तक फैले कालातीत बंधन को दर्शाते हैं। ये तत्व दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध को खूबसूरती से दर्शाते हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *