उ.प्र.में आरटीई के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)2फरवरी,2026.

उत्तर प्रदेश में नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 68 हजार निजी स्कूलों की 6.80 सीटों पर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू हो गए हैं। इस बार बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा सीटों पर प्रवेश के लिए रणनीति में बदलाव किया गया है। साथ ही हर दिन के आवेदन की मुख्यायल से निगरानी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में आरटीई के तहत प्रवेश आवेदन इस बार तीन चरणों में ही किए जा रहे हैं। पहले चरण के आवेदन दो से 16 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। जबकि इसी दौरान इन आवेदनों का सत्यापन करके इनको लॉक भी करना होगा। इसे देखते हुए विभाग की ओर से इस बार प्रतिदिन का डाटा देखेंगे और उनका पर्यवेक्षण करेगा। इसमें जिन जिलों से कम आवेदन होंगे, वहां के अधिकारियों से सीधी बात करके आवेदन को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए अलग से संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की मॉनीटरिंग में हर दिन आए आवेदनों के सत्यापन की भी समीक्षा की जाएगी।

चूंकि इस बार अपेक्षाकृत सत्यापन के लिए कम समय है। ऐसे में आवेदन के साथ ही साथ सत्यापन करवाते रहेंगे। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए जाएंगे, उसको भी सैंपल में दिखवाएंगे कि छोटी-छोटी कमियों से तो नहीं किया जा रहा है। जबकि इनको दुरुस्त भी करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर ज्यादा से ज्यादा आवेदन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा आवेदन और उनका प्रवेश सुनिश्चित कराना है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *