उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों का भंडार

Uttar Pradesh

(लखनऊ UP)20अप्रैल,2025.

गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में यूपी हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पर्यटन विभाग व नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लविवि, आईटी कॉलेज सहित अनेक संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विविध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों का भंडार है। हमें अपनी विरासत को जानने, संजोने की उत्सुकता होनी चाहिए। विश्व धरोहर दिवस पर इस प्रकार का आयोजन प्रासंगिक है।

नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा, भारत की संस्कृति प्रकृति से जुड़ी हुई है और यूपी पर्यटन विभाग का उद्देश्य भी इस संस्कृति और प्रकृति को संरक्षित कर युवाओं को बढ़ाने का है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा, प्रदेश में विरासत पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। पर्यटन विभाग युवाओं को इस दिशा में जोड़कर सशक्त बना रहा है। क्विज जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर से भी जोड़ती हैं।

टीम सेरेब्रल के विशेष यादव, शशांक अव्वल:

पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. बुशरा तुफैन ने बताया कि हेरिटेज क्विज में टीम सेरेब्रल के विशेष यादव और शशांक कुमार सिंह ने पहला पुरस्कार हासिल किया। टीम ब्लैक साबत के हर्षित उपाध्याय व मृत्युंजय विक्रम सिंह को दूसरा स्थान मिला। टीम दास्तानगोई इनसाइडर के देवेश पाण्डेय और इंद्र भास्कर मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम आने वालों को 10 हजार, द्वितीय आने वालों को पांच हजार और तृतीय स्थान पर आने वालों को तीन हजार रुपये नकद इनाम मिला। रील मेकिंग में पहला पुरस्कार दिपांशु यादव, दूसरा मानस गुप्ता और तीसरा पुरस्कार उत्कर्ष भटनागर को मिला। फोटोग्राफी में पहला पुरस्कार नमन कुशवाहा, दूसरा दमनदीप सिंह और तीसरा पुरस्कार प्रणव श्रीवास्तव को मिला। मेंहदी में पहला पुरस्कार मेहविश कुरैशी, दूसरा अदिति और तीसरा पुरस्कार अभिषेक नायर को मिला। सोलो सिंगिंग में पहला पुरस्कार यशस्वी श्रीवास्तव, दूसरा योगेंद्र तिवारी और तीसरा पुरस्कार शुभंकर विश्वास को मिला। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *