रक्षामंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल,व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन सहित रखी कई मांगें

UP / Uttarakhand

(लखनऊ UP)20अप्रैल,2025.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आईआईएम रोड स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में हुआ। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान व्यापारी नेता अशोक मोतियानी और अनिल बजाज के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल रक्षामंत्री से मिला। उन्हें अपनी समस्याएं बताईं।

व्यापारियों ने अपनी समस्याओं की लिस्ट का एक ज्ञापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा। इसमें उन्होंने कई मांगें रखीं। कहा कि लखनऊ को बिजली कटौती से मुक्त किया जाना चाहिए। बिजली कटौती से काफी परेशानी होती है। आए दिन मरम्मत के नाम पर पांच-पांच घंटे तक बिजली बंद कर दी जाती है। इससे व्यापार प्रभावित होता है। साथ ही प्रमुख बाजारों में बिजली के तारों का मकड़जाल होने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग:
इसके अलावा व्यस्त बाजारों में फायर से संबंधित इंतजाम पुख्ता होने चाहिए। अमीनाबाद जैसे बड़े बाजारों में फायर विभाग की एक अतिरिक्त गाड़ी मौजूद रहनी चाहिए। नगर निगम द्वारा व्यस्त बाजारों में ठंडे पानी की मशीनें लगाई जानी चाहिए। ताकि, आने जाने वाले ग्राहकों को पीने का पानी उपलब्ध रहे। इसके साथ ही व्यापारियों ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के जल्द ही गठन की मांग की। ताकि, व्यापारियों की समस्याएं बोर्ड के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जा सकें।

इस मौके पर ये लोग रहे मौजूद:
व्यापारियों की समस्याएं सुनकर रक्षामंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारयों को निर्देशित करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, अमित तलवार, प्रभु जालान, श्याम कृषनानी, पुनीत लाल चंदानी, सुशील गुरनानी जितेंद्र अरोड़ा सहित अन्य लोग शामिल रहे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *