(नई दिल्ली )22मई,2025.
प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक जयंत नार्लीकर का 87 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हो गया है। ये जानकारी उनके परिवार की तरफ से साझा की गई है। बता दें कि, जयंत नार्लीकर कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। जिसमें स्मिथ पुरस्कार (1962), पद्म भूषण (1965), एडम्स पुरस्कार (1967), शांतिस्वरूप पुरस्कार (1979), इन्दिरा गांधी पुरस्कार (1990), कलिंग पुरस्कार (1996) और पद्म विभूषण (2004), महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (2010) शामिल है। (साभार एजेंसी)