गंगा की अविरलता के लिए निरंतर काम कर रहे पीएम

UP / Uttarakhand

(अयोध्या UP)05जून,2025.

रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। एक वर्ष पहले 500 साल बाद 22 जनवरी 2024 को पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और आज उसकी दूसरी कड़ी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। इसके लिए मैं अयोध्यावासियों को हृदय से बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज गंगा अवतरण का दिवस है और पर्यावरण दिवस भी है। मां गंगा सिर्फ एक नदी ही नहीं है बल्कि लोगों का पेट भरने का भी काम करती है। इसके जल से किसान अन्न उत्पादन करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगीरथ की तरह ही नमामि गंगे योजना के माध्यम से गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए काम कर रहे हैं। जो काम भगीरथ ने किया था वही काम पीएम मोदी भी नमामि गंगे योजना के माध्यम से कर रहे हैं।

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्यावासियों को बधाई

रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। एक वर्ष पहले 500 साल बाद 22 जनवरी 2024 को पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और आज उसकी दूसरी कड़ी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। इसके लिए मैं अयोध्यावासियों को हृदय से बधाई देता हूं।

विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या के रामकथा पार्क में 3038.50 लाख रुपये की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 3508.81 लाख के 92 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के दो वर्ष पूरे होने पर किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अयोध्या की पुष्प वाटिका में पौधरोपण किया। उन्होंने पीपल, नीम और बरगद के पौधे लगाए।

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, लगे जय श्रीराम के नारे
रामनगरी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय उस समय जुड़ गया, जब बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंज रही थी। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में पंडितों, आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक ने एक आध्यात्मिक वातावरण रच दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने इस गरिमामयी क्षण को और भी दिव्य बना दिया। मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *