अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुस कर की दिन दहाड़े लूट

UP / Uttarakhand

(महराजगंज UP) 06मई,2024.

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर में सोमवार को घर में घुस कर दिन दहाड़े लूट का अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी होते ही नगर के लोगों ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जान करी दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर चौकी इंचार्ज व सदर कोतवाल समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।
बताया जा है कि शास्त्री नगर, महराजगंज में महिला संगीता मिश्र घर में अकेली थी उनके पति राजेश मिश्र दूकान पर सुबह 8 बजे चले गए। उसी समय दो लोग घर में घुसे और महिला को पकड़ कर गमछे से मुंह बांध दिया और महिला से कहा कि जितना भी पैसा जेवर है सब हमको दे दो। इसके बाद महिला को डराया धमकाया और मारपीट कर घायल कर दिया तथा पांच लाख रूपए कीमत का जेवर और 15 हजार रुपया नगद लेकर फरार हो गए। जाते-जाते महिला को घर में बंद कर दिया। जब आस पास के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई तो तत्काल 112 डायल पर लोगों ने फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश गुप्ता भी पहुंच गए। और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी।

सूचना पाते ही घटना स्थल एसपी सोमेंद्र मीना, एएसपी आतिश कुमार सिंह, सदर कोतवाल समेत एसओजी टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है।
एसपी सोमेंद्र मीना ने कहा कि इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है। जल्द से जल्द इस घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *