शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में उ.प्र.सरकार की सराहनीय पहल

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)12जून,2025.

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर से सुदृढ़ करने की दिशा में एक पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ में हुई।

500 खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण:
राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेतृत्व क्षमता, नवाचार और प्रशासनिक दक्षता का समन्वित विकास है। शिक्षा व्यवस्था के केंद्र में नेतृत्व को स्थापित करने की यह रणनीति प्रदेश को एक एजुकेशन गवर्नेस मॉडल स्टेट के रूप में उभरने की दिशा में अग्रसर कर रही है।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को पांच चरणों में बांटा गया है। इसमें हर चरण में 100 खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शैक्षिक नेतृत्व, वित्तीय प्रबंधन, विभागीय पोर्टलों के उपयोग, निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प पर केंद्रित है। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *