(नई दिल्ली)13मई,2024.
नेपाल के पर्वतारोही कामीरीता शेरपा ने एक बार फिर पर्वतारोहण में इतिहास रच दिया है। जहां पहाड़ों की ऊंचाई पर चढ़ना एक ख्वाब है वहीं कामीरीता शेरपा अपने इस ख्वाब को 28 बार पूरा कर चुके हैं और 12मई ,2024 को उन्होंने 29 वीं बार अपने हौसलों से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की और विजय पाई। शेरपा ने इस बार एवरेस्ट की चढ़ाई के अपने ही विश्व कीर्तिमान (28 वीं बार चढ़ने के रिकॉर्ड )को तोड़ दिया है।
