( लखनऊ,UP )17जुलाई,2025.
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 का परिणाम गुरुवार को जारी हो गया। इसमें आगरा नगर निगम को देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में 10वां स्थान मिला है। वहीं प्रदेश में आगरा नगर निगम की स्थिति दूसरे नंबर पर रही है।
आगरा नगर निगम को इससे पहले साल 2019 में 16वां स्थान मिला था। उसके बाद लगातार रैंकिंग नीचे गिरती रही। बीते साल आगरा 86वें नंबर पर था, लेकिन इस बार टॉप 10 शहरों में आगरा अपना नाम दर्ज करने में सफल रहा है।
पिछले दिनों में नगर निगम की ओर से शहर की स्वच्छता को लेकर कई जरूरी कदम उठाए गए। इसमें शहर में से डलावघर को खत्म किया गया। वहीं, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया गया, जिससे हर घर से कूड़ा उठाया जा सके। इसका असर स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी देखने को मिला(साभार एजेंसी)