(मथुरा,UP)15अगस्त,2025.
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। नए समय के अनुसार 16 अगस्त को प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक के दर्शन 6:30 से और शृंगार के दर्शन लगभग 8:30 बजे से होंगे।
पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश कुमार महाराज, नरेश की आज्ञा अनुसार दर्शन के समय में निम्न परिवर्तन किया गया है। 15 अगस्त को सभी दर्शन यथावत अपने समय पर खुलेंगे। 16 अगस्त को दर्शन के समय में जो परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार मंगल दर्शन प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक होंगे। ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक और शृंगार के दर्शन 6:30 से लगभग 8:30 तक होंगे। इसके बाद ग्वाल व राजभोग के दर्शन होंगे।
सांयकाल उध्यापन के दर्शन 7:30 बजे होंगे। इसके बाद भोग संध्या आरती के दर्शन होंगे और 10:00 बजे जागरण की झांकी होगी और उसके पश्चात 11:45 पर ठाकुर के जन्म के दर्शन होंगे और 17 तारीख को प्रातःकाल 10:00 बजे मंदिर प्रांगण में भव्य नंद महोत्सव का आयोजन होगा। नंद महोत्सव के बाद दर्शन सभी के लिए खुलेंगे, जिनका कोई समय निर्धारित नहीं है, लेकिन शयन के दर्शन शाम 4:30 से 5:00 तक होंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दर्शन के लिए इस भीड़ में न लेकर आएं।
जन्माष्टामी पर 160 स्थानों पर होगी पेयजल व्यवस्था:
जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए जलकल विभाग मथुरा-वृंदावन के 160 स्थानों पर पेयजल के लिए टैंकर रखवाएगा। साथ ही 60 जगहों पर मोबाइल शौचालय भी स्थापित किए जाएंगे। कंट्रोलरूम से इसकी निगरानी होगी और टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। एक फोन कॉल में समस्या का समाधान किया जाएगा। महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने बताया कि जन्मोत्सव को देखते हुए नगर आयुक्त व महापौर ने पेयजल और शौचालय की व्यवस्थाएं सुनिश्तिच करने के निर्देश दिए हैं।
मथुरा-वृंदावन के कई स्थानों पर विभाग द्वारा पेयजल और अस्थायी शौचालय की व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। इसकी निगरानी के लिए भूतेश्वर स्थित कम्पाउंड कार्यालय में कंट्रोलरूम बनाया गया है। साथ ही 8218996344 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।(साभार एजेंसी