(नई दिल्ली )28अगस्त,2025.
जम्मू में भूस्खलन और बाढ़ के चलते रेल यातायात बाधित हो गया है। आगरा रेल मंडल ने जानकारी दी कि इस वजह से 3 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त कर दी गई हैं।वहीं 5 गाड़ियां आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं।बाढ़ और भूस्खलन की वजह से जम्मू की ओर जाने वाली 3 ट्रेनों को निरस्त और 5 को आंशिक निरस्त किया गया है।
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कई ट्रेनों का निरस्तीकरण और आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। जिसमें ट्रेन संख्या 20985 कोटा जंक्शन-शहीद कप्तान तुषार महाजन, ट्रेन संख्या 16031 डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और ट्रेन संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी को रद्द किया गया है।
ये ट्रेनें आंशिक निरस्त
ट्रेन संख्या 16787 तिरुनेलवेली जंक्शन- श्री माता वैष्णो देवी कटरा को दिल्ली जंक्शन पर, ट्रेन संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी को अंबाला पर, 16031 डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा को निजामुद्दीन स्टेशन पर, 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन को निजामुद्दीन स्टेशन पर और 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा को नई दिल्ली स्टेशन पर रोका गया है(साभार एजेंसी)