(नई दिल्ली)31अगस्त,2025.
अनुभवी भारोत्तोलक अजय बाबू वल्लूरी और युवा भारोत्तोलक बेदब्रत भराली ने अहमदाबाद में आयोजित हो रहे राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते हैं।
राष्ट्रीय खेलों के चैंपियन अजय ने सीनियर पुरुष 79 किग्रा वर्ग में कुल 335 किग्रा भार उठाया है,जिसमें स्नैच में 152 किग्रा का चैंपियनशिप रिकॉर्ड और क्लीन एंड जर्क में 183 किग्रा का वजन शामिल है।(साभार एजेंसी)
