( वाराणसी,UP) 11सितम्बर,2025.
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम काशी दौरे पर हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद पीएम मोदी व पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम ने साथ में लंच किया। अब थोड़ी देर में मॉरीशस के पीएम गंगा आरती में शामिल होंगे।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री क्रूज की सवारी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उन्हें रात्रिभोज दिया जाएगा। वहीं 12 सितंबर की सुबह वह श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
मॉरीशस के पीएम रामनगर की लस्सी भी पीएंगे। टमाटर चाट और पालक के पत्ते की चाट खाएंगे। मटर चूड़ा और हींग कचौड़ी का आनंद लेंगे। 11 सितंबर को मुख्यमंत्री की ओर से ताज दरबार हॉल में डिनर में बनारसी ठंडई रहेगी। अंजीर, छोले टिक्की, दही, लौकी रहेगी। मीठे में उन्हें तिरंगा बर्फी, लाल पेड़ा, जौनपुर की इमरती दी जाएगी। (साभार एजेंसी)
