“वानिकी विवि” को कैबिनेट की मंजूरी

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)23दिसंबर,2025

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में गोरखपुर में उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना से जहां एक ओर वन एवं वन्यजीव की सुरक्षा, वनीकरण और औद्यानिकी को को बढ़ावा मिलेगा, वहीं विद्यार्थियों को वानिकी एवं औद्यानिकी के संबंध में ज्ञान और प्रशिक्षण मिलेगा।

इसके लिए कैंपियरगंज रेंज, गोरखपुर में 50 हेक्टेयर भूमि मिल गई है। गोरखपुर के जिला प्रशासन ने वन भूमि के एवज में खजनी तहसील में उतनी ही भूमि वन विभाग को उपलब्ध करा दी है। क्षतिपूरक वनीकरण के लिए कैंपा निधि में 13.02 करोड़ रुपये जमा कराए जाएंगे। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि चयनित संस्था विश्वविद्यालय की डीपीआर तैयार कर रही है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *