(लखनऊ ,UP)21सितंबर,2025.
जापान के टोक्यो आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में यूपी पुलिस के कांस्टेबल सचिन यादव चौंथे स्थान पर रहे. सचिन यादव बागपत जिले के खेकड़ा गांव के रहने वाले हैं. इस प्रतियोगिता में सचिन ने 86.27 मीटर भाला फेंका और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा से 4 पायदान आगे रहे. नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे उन्होंने ने 84.03 मीटर भाला फेंका.
यूपी के बागपत के पास खेकड़ा गांव के रहने वाले सचिन यादव का ताल्लुक किसान परिवार से है. वह बचपन से ही भाला फेंक के दीवाने हैं. दिल्ली में उन्होंने जाने-माने भाला फेंक कोच नवल सिंह से प्रशिक्षण लिया. वर्ष 2023 में उनका चयन खेल कोटे से यूपी पुलिस के कांस्टेबल पद पर हुआ।
नीरज जो 2023 में विश्व चैंपियन रहे और 2020 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रहे, इस प्रतियोगिता में 8वें स्थान पर रहे. जबकि, सचिन ने 86.27 मीटर के साथ अपना बेहतरीन थ्रो करके चौथा स्थान हासिल किया, जिसकी वजह से वो केवल 0.40 मीटर के अंतर से कांस्य पदक हासिल करने से चूक गए।
एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता था सिल्वर मेडल: इससे पहले एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में सचिन यादव ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया था, जहां उनकी दूरी 85.16 मीटर थी. इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें सम्मानित करेंगे.
यूपी पुलिस के डीजीपी ने दी बधाईः उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने श्री राजीव कृष्ण ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर सचिन यादव को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कांस्टेबल सचिन यादव की ऐतिहासिक उपलब्धि पूरी युपी पुलिस टीम की मेहनत और अनुशासन की पहचान है. यह उपलब्धि मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की नीति के कारण संभव हुई है।
सचिन और यूपी पुलिस परिवार को हार्दिक बधाई. हम आशा करते हैं कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतेंगी. यूपी पुलिस पूरी तरह से उनके प्रशिक्षण एवं सुविधा-उपकरणों को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे देश एवं टीम के लिए गौरव बढ़ाते रहें। (साभार एजेंसी)
